अमरोहा में आबादी के बीच घूमता दिखा तेंदुआ, VIDEO:ग्रामीणों ने वीडियो बनाया, DFO बोले- पिंजरा लगाएंगे और लोग सतर्क रहें

Oct 06, 2026 - 11:37
0
अमरोहा में आबादी के बीच घूमता दिखा तेंदुआ, VIDEO:ग्रामीणों ने वीडियो बनाया, DFO बोले- पिंजरा लगाएंगे और लोग सतर्क रहें
अमरोहा के डिडौली थाना इलाके के सिरसा मनिहार गांव के पास सोमवार-मंगलवार रात करीब 11 बजे एक तेंदुआ घनी आबादी के बीच घूमता दिखा। कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। पिछले दो महीनों में अमरोहा में तेंदुआ दिखने के दस से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वन विभाग अब तक एक भी तेंदुए को पकड़ नहीं पाया है। कई जगह पिंजरे लगाए गए, लेकिन तेंदुआ उनमें कैद नहीं हुआ। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि सिरसा मनिहार में तेंदुआ दिखने का वीडियो सामने आया है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है और वहां पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, खेतों पर समूह में जाने और रात में घरों के अंदर सोने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User