अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:दो दोस्त गंभीर घायल, शादी समारोह में भात देकर लौट रहे थे
अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक शादी समारोह में भात देकर घर लौट रहे थे। भात देकर लौट रहे थे तीन दोस्त मृतक की पहचान खाता गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। घायल कृष्णा पुत्र मोहर सिंह और धर्मेंद्र पुत्र खेमचंद सिंह भी इसी गांव के हैं। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कालाखेड़ा से लौटते समय हुई। कस्बे में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)