सुल्तानपुर में एग्रीमेंट पर लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचे:पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया, पहले भी कर चुके हैं ठगी
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अनुबंध पर किराए पर ट्रैक्टर व ट्रॉलियां लेकर उन्हें चुपके से अन्य लोगों को बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी पीड़ित रवीन्द्र यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपना सोनालिका ट्रैक्टर (UP36AA7158) दीपक शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला निवासी हलियापुर को 7 मई 2026 से 7 मई 2027 तक एक वर्ष के लिए 25,000 रुपये प्रतिमाह के किराए के एग्रीमेंट पर दिया था। आरोप है कि दीपक शुक्ला ने न तो कोई किराया दिया और न ही ट्रैक्टर वापस किया, बल्कि उसे कहीं बेच दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक शुक्ला ने केवल वादी ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई अन्य किसानों और ग्रमीणों के साथ भी इसी तरह की ठगी की है। शिवराम यादव का स्वराज 744 ट्रैक्टर भी इसी तरह एग्रीमेंट पर लिया गया था। घनश्याम इनका प्रीत 955 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली एग्रीमेंट पर ली गई थी। शान्ती देवी निवासी महुली इनका फार्मटेक चैंपियन ट्रैक्टर और ट्रॉली एग्रीमेंट पर ली गई थी, जिसे आरोपी ने बेच दिया। हालांकि, सूझबूझ से उनका ट्रैक्टर कुलदीप सिंह मास्टर निवासी अढनपुर, अमेठी के यहां से मिल गया, जबकि ट्रॉली प्रदीप सिंह निवासी थौरी, अमेठी को बेच दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें दीपक शुक्ला निवासी हलियापुर, राम कुमार वर्मा निवासी हलियापुर, श्याम करन यादव निवासी थौरी, अमेठी (ड्राइवर) और अनुराग तिवारी निवासी बाबरमऊ, अयोध्या पर कार्रवाई हुई है। बल्दीराय थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ और ठगी गई संपत्तियों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)