अमरोहा में भाकियू की पंचायत:बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को मिले मुआवजा, सर्किल रेट पर उग्र आंदोलन चेतावनी

Sep 15, 2026 - 16:06
0
अमरोहा में भाकियू की पंचायत:बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को मिले मुआवजा, सर्किल रेट पर उग्र आंदोलन चेतावनी
अमरोहा के गजरौला में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत गांव शाहपुर में शाहरुख चौधरी के आवास पर आयोजित हुई। पंचायत में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी का किसानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमरोहा जिले में जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, वहां प्रशासन किसानों और ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए। बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के धान और गन्ने का भाव बढ़ाए। जिले में दो हाईवे के निर्माण के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है। उन्होंने मांग की कि किसानों की जमीन बाजार भाव के आधार पर उचित मुआवजा देकर अधिग्रहित की जाए। ऐसा नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। इकबाल सैफी ने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करे और प्रत्येक घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराए। किसानों के हित में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार का विरोध करने को मजबूर होंगे। इस दौरान शाहरुख चौधरी को गजरौला ब्लॉक का युवा ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक नियुक्त किया गया। साथ ही 34 सदस्यीय ग्राम कार्यकारिणी का गठन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जगदेव सिंह ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष फौजी तालिब रजा ने किया। इस मौके पर चौधरी जसवंत सिंह, चौधरी चरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंचम सिंह, जयंत चौधरी, अफसर अली, अकबर अली, गालिब खान, नाराजुद्दीन, फिरोज चौधरी, शहरुउद्दीन चौधरी, यासीन चौधरी, कुर्बान चौधरी, फजल चौधरी, राजीव चौधरी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User