अमरोहा में भ्रष्टाचार रोकने की मांग:आरटीआई एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग
आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अमरोहा इकाई ने शुकवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जिले के अलग-अलग विभागों में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष पं. मनु शर्मा एडवोकेट और जिला महासचिव संजीव जिंदल एडवोकेट के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में 7 मुख्य बातें रखी गई हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि आरटीआई आवेदनों का समय पर और रिकॉर्ड के आधार पर निपटारा हो। सूचना मांगने वालों को किसी तरह के दबाव या परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकारी कर्मचारियों के निजी विवादों में सरकारी तंत्र के गलत इस्तेमाल की जांच हो। बेसिक शिक्षा विभाग की शिकायतों का सही निपटारा हो। अमरोहा में रुके अवैध निर्माण की समीक्षा हो। बिजली बिल सुधार और मीटर जांच में पारदर्शिता हो। खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायतों पर निष्पक्ष सैंपलिंग हो। ज्ञापन सौंपते समय चंद्रगुप्त मौर्य, सचिन सक्सेना, नीलम सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)