अमरोहा में ईदगाह की दीवार पर दिखा तेंदुआ, फैली दहशत:ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, वन विभाग लगाएगा पिंजरा
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के मुंडा इम्मा गांव में ईदगाह की दीवार पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे तेंदुआ दीवार पर नजर आया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दूर से ही अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को बच्चों, बुजुर्गों और खेतों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)