केवट ने श्रीराम को गंगा पार कराई:निषाद राज से भगवान राम का हुआ मिलन, मुरादाबाद में रामलीला का मंचन
मुरादाबाद के दाऊ दयाल खन्ना नगर में रामलीला का मंचन हुआ। इसमें भगवान श्रीराम के वन गमन और गंगा पार करने के प्रसंग दिखाए गए। श्रीराम सिंह कुंती कला संगम के कलाकारों ने निषाद राज मिलन, राम-केवट संवाद और गंगा पार करने की लीलाएं प्रस्तुत कीं। मंचन की शुरुआत लालबाग स्थित रामगंगा घाट पर हुई। यहां कलाकारों ने भगवान श्रीराम और केवट के संवाद के साथ नौका विहार की लीला को दिखाया। इस दृश्य को देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग रामगंगा घाट पहुंचे। इसके बाद रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि अयोध्या से वन की ओर निकले श्रीराम, सीता और लक्ष्मण गंगा तट पर पहुंचते हैं। उनके आने की जानकारी मिलने पर निषाद राज गुह उनसे मिलने आए। निषाद राज ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा जताई और उनकी सेवा की इच्छा रखी। भगवान श्रीराम ने भी उन्हें अपनापन दिया। गंगा पार करने के प्रसंग में कलाकारों ने भक्ति और समर्पण की भावना को दर्शाया। लीला में प्रेम, दोस्ती और समानता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)