अमरोहा में जेई निलंबित:रिश्वत और फाइल गायब करने के आरोप, पहले भी विजिलेंस ने पकड़ा था

Oct 09, 2026 - 08:18
0
अमरोहा में जेई निलंबित:रिश्वत और फाइल गायब करने के आरोप, पहले भी विजिलेंस ने पकड़ा था
अमरोहा की तहसील सदर में विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक कृष्ण मोहन ने डीएम की सिफारिश पर यह कार्रवाई की। उन्हें लखनऊ कार्यालय से अटैच किया गया है। भानुप्रताप सिंह पर रिश्वत लेने और कार्यालय से फाइलें गायब करने के आरोप हैं। वर्ष 2025 में विजिलेंस टीम ने उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। जमानत मिलने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्होंने दोबारा तैनाती ली थी। 20 फरवरी 2026 को उस समय की डीएम निधि गुप्ता वत्स के निरीक्षण में कार्यालय से फाइलें गायब मिली थीं। उनके निर्देश पर एसडीएम शैलेश दुबे ने भानुप्रताप और बाबू आशीष यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। बाबू को निलंबित कर दिया गया था। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि भानुप्रताप के निलंबन के बाद पीलीभीत के जेई प्रशु चंद को अमरोहा विनियमित क्षेत्र कार्यालय में दो दिन (बृहस्पतिवार और शुक्रवार) के लिए अटैच किया गया है। उन्होंने यहां जॉइनिंग भी ले ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User