सेवा संकल्प मेले का अधिकारियों ने लिया जायजा:एडीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन
बरेली में विकासखंड भदपुरा मुख्यालय पर चल रहे पांच दिवसीय सेवा संकल्प मेले के चौथे दिन गुरुवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसडीएम नवाबगंज सचिन कुमार यादव ने निरीक्षण किया। दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम पूर्णिमा सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई। साथ ही दो बच्चों का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। मेले के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरीश भारती ने बुके देकर एडीएम का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)