अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन:काले कपड़े पहनकर, काली पट्टी बांधकर और जमीन पर लेटकर विरोध जताया,CEC के इस्तीफे की मांग

Oct 08, 2026 - 16:53
0
अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन:काले कपड़े पहनकर, काली पट्टी बांधकर और जमीन पर लेटकर विरोध जताया,CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को वोट चोरी के विरोध में काला दिवस मनाते हुए मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से गांधी मूर्ति तक काले कपड़े पहनकर, काली पट्टी बांधकर और जमीन पर लेटकर विरोध जताया। इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कटारिया ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र का कत्ल कर रहे हैं और वोट चोरी कर रहे हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच की मांग की। धरने में शाहिद सिद्दीकी, अरुण सचिन चौहान, यासिर अंसारी, मानव त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User