टीबी उन्मूलन में युवाओं की भागीदारी:देवरिया में ‘जोश टीम’ का वर्चुअल शुभारंभ, 10 मरीज गोद लिए
देवरिया में टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में ‘जोश टीम’ (ज्वाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि ने कहा कि इसके गठन से टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिलेगी। कार्यक्रम में 10 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। सांसद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स, माय भारत वालंटियर्स और टीम के सदस्यों से गांव-गांव और स्थानीय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से अभियान को व्यापक बनाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)