अमरोहा में नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगी मन्नतें, घरों में भी हुई घट स्थापना
अमरोहा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। सुबह स्नान के बाद लोगों ने घरों में घट स्थापना की और माता का दरबार सजाया। घी, दूध, शहद, नारियल, तिल, धूप, फल और फूल जैसी सामग्री से मां शैलपुत्री की पूजा की गई। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। दिन भर मंदिरों में देवी मां के भजन और जयकारे गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा के लिए मंदिरों में पुलिस बल तैनात था। सुलभ दर्शन के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइनें बनाई गई थीं। पंडित अजय कुमार बिष्ट उर्फ राजपुरी महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं और पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। प्राचीन चामुंडा मंदिर पर भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)