अमरोहा में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दोषी भाइयों को उम्रकैद:रविंद्र यादव को 9 गोली मारी थीं, 31 हजार का जुर्माना भी लगा
अमरोहा के मंडी धनौरा में प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र यादव हत्याकांड में कोर्ट ने दो भाइयों मनदीप और रितिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 31-31 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। फैसला आने के बाद जमानत पर चल रहे दोनों दोषियों को जेल भेज दिया गया। 10 जनवरी 2024 की सुबह रविंद्र यादव कुआखेड़ा गांव में फहीम के सैलून पर शेविंग करा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे उनकी आधी शेविंग ही हुई थी, तभी दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गोली चलने के बाद रविंद्र जान बचाने के लिए सैलून से बाहर भागे। हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रविंद्र के शरीर में 9 गोलियां लगीं। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत फायरिंग के बाद रविंद्र के पार्टनर वरुण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रविंद्र की पिटाई और गाली का बदला लेने के लिए मनदीप और रितिक ने वारदात को अंजाम दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील महावीर सिंह ने पैरवी की। कोर्ट का फैसला आने के बाद दोनों दोषियों को जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)