अमरोहा में संभव पोर्टल से जनसुनवाई:पालिका ईओ हर सोमवार सुनते हैं शिकायतें, 10 का मौके पर निपटारा

Oct 12, 2026 - 14:28
0
अमरोहा में संभव पोर्टल से जनसुनवाई:पालिका ईओ हर सोमवार सुनते हैं शिकायतें, 10 का मौके पर निपटारा
अमरोहा नगर पालिका परिषद में हर सोमवार को संभव पोर्टल के जरिए जनसुनवाई होती है। इसी क्रम में सोमवार को भी अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 10 शिकायतें मिलीं। इनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के लिए हर सोमवार को संभव पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User