सुल्तानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान:चैम्प्स प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
सुल्तानपुर में हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद जाफर खान जरगाम सुल्तानपुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि रजमी सुल्तानपुरी रहे। एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष टीएमटी तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित चैम्प्स प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 14 अप्रैल को कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई थी। इसमें सुल्तानपुर के 10 विद्यार्थियों ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किए, जबकि प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने की जानकारी दी गई। समारोह में अतीफाबुतूल, जायरा बुतूल, मशीयत जहरा, फजल अब्बास, नाहियां फातमा, शारेका बुतूल, मारफा जैनब, जजीबा बुतूल, जकीया बुतूल, रूबा जैनब सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन कौसर जैदी ने किया। आयोजकों ने कहा कि उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)