अमरोहा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई, 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Oct 01, 2026 - 13:00
0
अमरोहा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई, 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
अमरोहा जनपद में गुरुवार सुबह 11 बजे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन शहर और ग्रामीण इलाकों में घूमकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही बचाव के तरीके भी बताएंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकांत सागर और नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन मौजूद रहीं। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। विभाग साफ-सफाई और फॉगिंग पर खास ध्यान देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User