अमरोहामें व्यापार मंडल का UPI पर MDR लगाने का विरोध:प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा, तत्काल कानून वापस लेने की मांग

Oct 08, 2026 - 17:09
0
अमरोहामें व्यापार मंडल का UPI पर MDR लगाने का विरोध:प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा, तत्काल कानून वापस लेने की मांग
अमरोहा में व्यापार मंडल ने UPI भुगतान पर MDR चार्ज लगाने का विरोध किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यह चार्ज 15 अक्टूबर से व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत वसूला जाना है। गुरुवार दोपहर एक बजे नगर अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी और जिला अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजने की मांग की। व्यापार मंडल का कहना है कि भाजपा सरकार ने 'एक देश-एक टैक्स' की बात कही थी। लेकिन, अब हर साल नया कर लगाया जा रहा है, जिससे महंगाई बढ़ रही है। व्यापारियों ने साफ किया कि वे MDR को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे और सरकार इस कानून को तुरंत वापस ले। एसडीएम ने ज्ञापन को जिलाधिकारी की सिफारिश के साथ भेजने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में सुरेश बिरमानी, अनवर सलीम, विवेक अग्रवाल, जय कुमार मित्तल और सलाहुद्दीन मंसूरी सहित कई व्यापारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User