प्रदोष व्रत पर शिवभक्ति में डूबा शहर:सुबह से लगी मंदिरों में कतारें, शाम को महाआरती में उमड़े भक्त
देवरिया में गुरु प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त कतारों में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। श्रद्धालुओं ने महादेव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिरों में महाआरती हुई। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)