AMU में सर सैयद डे पर मेजर दानिश फारूकी सम्मानित:गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित, शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताया

Oct 18, 2026 - 15:05
0
AMU में सर सैयद डे पर मेजर दानिश फारूकी सम्मानित:गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित, शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताया
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के अल्लामा इकबाल बोर्डिंग हाउस में शनिवार को सर सैयद डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नजीबाबाद के मेजर दानिश फारूकी को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण और सामाजिक बदलाव मेजर दानिश फारूकी ने महान शिक्षाविद् सर सैयद अहमद खान के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण और सामाजिक बदलाव की बुनियाद भी है। उन्होंने कहा कि सर सैयद का जीवन आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और बौद्धिक जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। मेजर फारूकी ने युवाओं में तार्किक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बीबीसी के कुर्बान अली, वैज्ञानिक खलील अहमद, शिक्षाविद् शहज़ाद परवेज़, हॉल के वार्डन डॉ. क़मर आलम, अलीम फारूकी, नसीम तबरेज़ और मुस्तफ़ा मुकीत समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User