रामपुर में प्रगति गैस एजेंसी के 643 कनेक्शन अचानक बंद:उपभोक्ता परेशान, बुकिंग नहीं हो रही; जज भी पहुंचे शिकायत लेकर, अधिकारी बोले- जांच होगी

Oct 18, 2026 - 15:05
0
रामपुर में प्रगति गैस एजेंसी के 643 कनेक्शन अचानक बंद:उपभोक्ता परेशान, बुकिंग नहीं हो रही; जज भी पहुंचे शिकायत लेकर, अधिकारी बोले- जांच होगी
रामपुर शहर में प्रगति गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अचानक बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। पिछले 8 से 10 दिनों में बड़ी संख्या में कनेक्शन बंद किए जाने के कारण उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। रविवार की दोपहर एक बजे तक भी उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर एजेंसी पहुंचे। एजेंसी प्रबंधन ने उन्हें संबंधित टोल फ्री नंबरों पर शिकायत करने की सलाह दी है। प्रगति गैस एजेंसी के मैनेजर सत्य प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक, एजेंसी पर लगातार उपभोक्ता पहुंचकर गैस सिलेंडर की मांग कर रहे हैं। बिना बुकिंग के सिलेंडर देना संभव नहीं है। रविवार दोपहर एक बजे तक चार से पांच उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनमें जिला न्यायालय के जज अरविंद कुमार भी शामिल हैं। उनके आवास का गैस कनेक्शन बंद होने की शिकायत मिली है। उन्होंने कनेक्शन दोबारा चालू कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं की परेशानी सामने आ रही मैनेजर ने बताया कि शहर में करीब आठ गैस एजेंसियां हैं, लेकिन उनकी एजेंसी पर कनेक्शन बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 से 10 दिनों में 643 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हुए हैं। ऐसे में लोग बुकिंग नहीं कर पा रहे और शिकायत लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। एजेंसी प्रबंधन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज रहा है। पिछले दो दिनों में तीन से चार कनेक्शन ही दोबारा चालू हो सके हैं, जबकि कनेक्शन बंद होने की समस्या बनी हुई है। मैनेजर के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं और वहां सप्लाई भी शुरू हो गई है। हालांकि, जिन इलाकों में अभी पीएनजी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, वहां भी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह ने कहा कि मामले को जल्द संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत से परेशान न होना पड़े, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रविवार को टीकम देई, बढ़पुरा शर्की, संजय आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, पुरानी आवास विकास और एकता विहार से उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User