अंबेडकर वाहिनी ने दी 'नेताजी' को श्रद्धांजलि:महासचिव रामबाबू सुदर्शन बोले- गरीबों, वंचितों को समर्पित था उनका जीवन

Oct 11, 2026 - 11:04
0
अंबेडकर वाहिनी ने दी 'नेताजी' को श्रद्धांजलि:महासचिव रामबाबू सुदर्शन बोले- गरीबों, वंचितों को समर्पित था उनका जीवन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा व समाजवादी विचारधारा को याद किया। इस अवसर पर रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया। समाज के कमजोर और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मान दिलाने में नेताजी की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। सामाजिक न्याय की राजनीति को दी मजबूती महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने आगे कहा कि नेताजी ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और सामाजिक समानता के विचारों का सम्मान किया। उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान की, उनकी यही विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है। संविधान की रक्षा ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि बैठक के अंत में रामबाबू सुदर्शन ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर डॉ. अंबेडकर के संविधान की रक्षा करना और वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर अपना संघर्ष जारी रखना ही नेताजी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User