अंबेडकरनगर जिला अस्पताल की प्रदेश रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन:116 अस्पतालों की रैंकिंग में लैब टेस्ट में 5वां, ओपीडी में 7वां स्थान मिला
अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के मामले में जिला चिकित्सालय ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 116 चिकित्सालयों की रैंकिंग में जिला अस्पताल ने लैब टेस्ट में पांचवां और ओपीडी में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, ऑनलाइन पंजीयन एवं ऑनलाइन डिस्चार्ज में 14वीं और आभा पंजीयन में 17वीं रैंक मिली है। जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन, आभा आईडी बनाने और लैब जांच के क्षेत्र में अस्पताल का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इन सुविधाओं से मरीजों को पंजीयन से लेकर जांच और उपचार तक की प्रक्रिया में सहूलियत मिल रही है। रोजाना औसतन पांच सर्जरी, तीन मरीज आयुष्मान लाभार्थी जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। आयुष्मान कार्डधारकों को सामान्य मरीजों की तरह संबंधित वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन, पथरी निकालने सहित अन्य सर्जरी के लिए मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन पांच सर्जरी होती हैं। इनमें करीब तीन मरीज आयुष्मान योजना के लाभार्थी होते हैं। योजना के तहत पात्र मरीजों को उपचार मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है। आयुष्मान लाभार्थियों को सामान्य मरीजों की तरह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सामान्य मरीजों की तरह वार्डों में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाजनक उपचार देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)