बिजनौर में 50 फीट के रावण का दहन, रास्ते बंद:लागू किया गया रूट डायवर्जन, ई-रिक्शा रहेगा प्रतिबंधित
बिजनौर जिले में विजयादशमी के अवसर पर सैकड़ों जगहों पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बिजनौर रामलीला में 50 फीट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था हल्के वाहनों और ई-रिक्शा के लिए लागू रहेगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने बताया कि मंगलवार को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा और कालिका माता मंदिर चौराहे से जानी चौराहे की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बाईपास से भेजा जाएगा। कंट्रोल रूम तिराहे से जानी चौराहे की ओर जाने वाले हल्के वाहन और ई-रिक्शा नगीना चौराहे की ओर जाएंगे। रोडवेज चौराहे से डाकखाना चौराहा और बुखारा चुंगी की ओर हल्के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। इसके अलावा चांदपुर की चुंगी से हरिहर मंदिर तिराहा, सुदामा पार्क और मदन मोहन चौराहे होते हुए जानी चौराहे की ओर हल्के वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डाकखाना चौराहे, बुल्ला के चौराहे और मोईन के चौराहे से जानी चौराहे की ओर ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं ले जाने की सलाह दी है। देखें आयोजन की तैयारियों से जुड़ी 5 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)