अंबेडकरनगर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:314 फीवर हेल्प डेस्क बनेंगे, 274 आरोग्य मंदिर समेत 353 केंद्र सक्रिय
अम्बेडकरनगर में डेंगू समेत अन्य संक्रामक रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव की कवायद तेज कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के 274 आरोग्य मंदिर, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सक्रिय किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले बुखार के मरीजों की प्रारंभिक जांच कर लक्षणों के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। डेंगू या किसी अन्य संक्रामक बीमारी के लक्षण मिलने पर आवश्यक जांच कराई जाएगी। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया जाएगा, ताकि समय रहते उपचार मिल सके। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम और बुखार के मरीजों की समय पर पहचान के लिए जिले में 314 फीवर हेल्प डेस्क तैयार किए जाएंगे। इन डेस्क पर बुखार से पीड़ित लोगों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जाएगी। इलाज के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र भेजा स्क्रीनिंग के बाद मरीज की स्थिति के अनुसार उसे जांच और उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के मरीजों की निगरानी के साथ गंभीर मामलों की जल्द पहचान हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह मच्छरों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई रखने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करने को कहा है। लगातार बुखार रहने या डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)