पत्नी को प्रेमी साथ देख पति ने की फायरिंग:दोनों आगरा रेफर, 6 से ज्यादा राउंड फायर किए, आरोपी पति गिरफ्तार

Oct 07, 2026 - 08:48
0
पत्नी को प्रेमी साथ देख पति ने की फायरिंग:दोनों आगरा रेफर, 6 से ज्यादा राउंड फायर किए, आरोपी पति गिरफ्तार
फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे के पास पत्नी और को प्रेमी के साथ देख पति ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति ऋषभ उर्फ बंटी तैलंग को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मौके से बरामद लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की है। घटनास्थल से मिले खोखों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। एसएसपी आदित्य लांगहे के अनुसार मंगलवार रात हुई घटना में आरोपी ने पत्नी शिप्रा तैलंग और सनी ठाकुर पर छह से अधिक राउंड फायर किए थे। दोनों को कई गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया था। पुलिस अब अस्पताल में दोनों के उपचार और हालत से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा था। शिप्रा मायके में रह रही थीं। मंगलवार रात वह रिश्ते की ताई के घर पहुंची थीं। यहां दुकान पर सनी ठाकुर से बातचीत के दौरान ऋषभ रिवॉल्वर लेकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और युवक के बीच प्रेम संबंध होने का शक जताया है। फायरिंग के दौरान चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग से पहले और बाद की पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। मौके से बरामद रिवॉल्वर और खोखों को पुलिस अहम साक्ष्य मान रही है। फोरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि बरामद रिवॉल्वर से ही फायरिंग हुई थी या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User