अंबेडकरनगर में जमीनी विवाद पर महिलाओं के बीच मारपीट:दोनों पक्षों के 9 लोगों पर केस दर्ज, कई घायल

Oct 16, 2026 - 22:26
0
अंबेडकरनगर में जमीनी विवाद पर महिलाओं के बीच मारपीट:दोनों पक्षों के 9 लोगों पर केस दर्ज, कई घायल
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में जमीन और रास्ता रोकने को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सैदापुर गांव निवासी मगरू और अनिता के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अनिता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे विपक्षियों ने उन पर और उनकी तीन बेटियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की गई। अनिता के सिर और दाहिने हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। आरोप है कि मां को बचाने पहुंचीं उनकी बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। रास्ता रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रास्ता रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज मामले में दोनों पक्षों ने सम्मनपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User