गाजियाबाद में XUV 300 में लगी भीषण आग:आग की लपटें उठीं तो दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस पर वाहन रुके, दमकल ने आग पर काबू पाया

Oct 16, 2026 - 22:26
0
गाजियाबाद में XUV 300 में लगी भीषण आग:आग की लपटें उठीं तो दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस पर वाहन रुके, दमकल ने आग पर काबू पाया
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात 9 बजे इंदिरापुरम के सामने एक कार में भीषण आग लग गई। जहां कार चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद एक्सप्रेस पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जहां आग पर काबू पाया। आग से कार आधे से जल गई। आग की लपटें एक्सप्रेस पर 500 मीटर दूर तक दिखाई दीं। एक्सयूवी धू धूकर जली CFO सौरभ सिंह ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर इंदिरापुरम के सामने एक गाड़ी में आग लगी। सूचना प्राप्त होते ही एक फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर जाकर देखा तो गौर बिज पार्क अभय खंड इंदिरापुरम के सामने मेरठ जाने वाली साइड में हाईवे पर XUV 300 महिंद्रा नंबर UP-15-DJ-1488 में आग लगी हुई थी। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक होज लाइन बिछाकर बुझाना शुरू किया। कुछ ही देर में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमक की टीम ने गाड़ी के चालक अंबुज कुमार निवासी मेरठ से भी जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User