अनन्या ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड:35 से 38 किलो वर्ग में दिखाया कमाल, बोलीं- अगला लक्ष्य ओलंपिक
गोरखपुर के संस्कृति पब्लिक स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या मौर्या ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा के पानीपत में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर-17 (35-38 किलो) भार वर्ग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। इस बड़ी जीत के साथ ही अनन्या का चयन 'स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SGFI) के लिए हो गया है, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। अनन्या का सपना भविष्य में ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ज्ञान्ती सिंह और निदेशक संजय जायसवाल ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर अनन्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)