‘अनटेम्ड तराई’ परियोजना की शुरुआत:जैव विविधता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक मंच देना उद्देश्य

Oct 08, 2026 - 19:39
0
‘अनटेम्ड तराई’ परियोजना की शुरुआत:जैव विविधता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक मंच देना उद्देश्य
लखनऊ में उत्तर प्रदेश की तराई क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए ‘अनटेम्ड तराई’ परियोजना की शुरुआत की गई है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल और ‘एनवायरमेंट वॉरियर्स’ के प्रयासों से शुरू हुई इस परियोजना के तहत तराई के जंगलों और वन्यजीवों की अनकही कहानियों को कैमरे में कैद किया जाएगा। लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में उत्तर प्रदेश वन विभाग और पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित वन्यजीव फिल्मकार सुब्बैया नल्ला मुथु की संस्था ‘नल्लाज़ आर्क’ तथा ‘एनवायरमेंट वॉरियर्स’ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना के तहत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, रानीपुर टाइगर रिजर्व और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व समेत तराई के प्रमुख वन क्षेत्रों में तीन वर्षों तक फिल्मांकन किया जाएगा। इस दौरान वन्यजीवों के व्यवहार, जैव विविधता, प्राकृतिक आवास और संरक्षण के प्रयासों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का प्रयास होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User