अनुपम चौधरी को नई जिम्मेदारी:इटावा के स्कूल की शिकायत समिति में शामिल, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
इटावा के रेडवुड ग्लोबल स्कूल ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है। विद्यालय प्रबंधन ने जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम चौधरी को अपनी आंतरिक शिकायत समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। अनुपम चौधरी लंबे समय से विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला संबंधी विषयों के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण और लंबे सामाजिक अनुभव को देखते हुए उन्हें इस समिति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम करना, प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करना और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित व गरिमापूर्ण वातावरण स्थापित करना है। अनुपम चौधरी को इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों और उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)