अफसर-कर्मचारियों ने 60 मिनट में दिखाया हिंदी लेखन-अनुवाद कौशल:गोरखपुर एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़ा मनाया, प्रतियोगिता हुई
गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़े के तहत ‘हिंदी टिप्पणी, प्रारूप लेखन एवं अनुवाद प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ाना और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना था। 50 अंकों की प्रतियोगिता में 60 मिनट का समय प्रतियोगिता 60 मिनट की रही और इसमें कुल 50 अंक निर्धारित किए गए। प्रतिभागियों से कार्यालयीन कार्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। इनके जरिए उनकी लेखन शैली, विषय की समझ और अनुवाद क्षमता को परखा गया। विमानन क्षेत्र से जुड़े विषयों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद भी कराया गया। इससे प्रतिभागियों को तकनीकी और कार्यालयीन शब्दावली के सही इस्तेमाल का अभ्यास मिला। निदेशक ने कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर के निदेशक संजय कुमार ने कर्मचारियों से हिंदी पखवाड़े की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरल और प्रभावी हिंदी का इस्तेमाल राजभाषा के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करता है। राजभाषा नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है। रोजमर्रा के कार्यालयीन काम में हिंदी के अधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है। इससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता और हिंदी पर पकड़ बेहतर होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)