अपर पुलिस अधीक्षक ने खोले मां दुर्गा के पट:महराजगंज कोतवाली के पास नवरात्र के सातवें दिन, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महराजगंज कस्बे में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यहां के अलग-अलग वार्डों में कुल 11 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। भक्त पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नवरात्र के सातवें दिन अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने महराजगंज कोतवाली के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पट खोले। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। उन्होंने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति मांगी। नवरात्र के चलते कस्बे के पूजा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। श्रद्धालु सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती में शामिल हो रहे हैं। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। पूजा पंडालों और आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)