रामलला दर्शन के लिए अब रोज 3600 VVIP पास बनेंगे:सभी 6 में हर एक स्लॉट में 600 पास जारी करेगा राम मंदिर ट्रस्ट

Oct 17, 2026 - 22:38
0
रामलला दर्शन के लिए अब रोज 3600 VVIP पास बनेंगे:सभी 6 में हर एक स्लॉट में 600 पास जारी करेगा राम मंदिर ट्रस्ट
अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी सहूलियत सामने आ रही है।भक्तों की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब रोज 1हजार 800 की जगह 3 हजार 600 वीवीआईपी पास बनाए जाएंगे। वीवीआईपी दर्शन पास , ट्रस्ट के अनुमोदन पर जारी किए जाऐंगे। पहले प्रतिदिन 1800 पास जारी होते थे जो कि ,6 स्लॉट में से ण्प्रत्येक स्लॉट में 300 होते थे। इसकी जगह अब प्रत्येक स्लॉट में 600 पास जारी होंगे। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रस्ट की वेबसाइट पर पास जारी करवा सकेंगे। बताते चले कि आम दिनों में 80 हजार से लेकर सवा लाख श्रद्धालु रोज रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रमुख पर्वों पर यहं संख्या 2 से 4 लाख तक हो जाती है।बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सीमित पास होने के कारण कभी कभार बिना दर्शन ही लौटना पड़ जा रहा है। रविवार या अन्य मौके पर भक्तों को पास के लिए भटकने पर भी सफलता नहीं मिलती थी।जबकि भक्तों क इस बेबसी का फायदा कई गिराहों द्वारा उठाए जाने की खबरें बार-बार सामने आती थी।पास फुल हो जाने पर ट्रस्ट या अधिकारी चाह कर भी भक्तों की मदद नहीं कर पा रहे थे। इन परिस्थितयों को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से यह कदम उठाया गया है। दूसरी ओर राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भी कई निर्णय शुक्रवार को लिए गए। मणिरामदास छावनी में आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन किया गया। स्वामी गोविंद देवगिरि की अध्यक्षता में आयोजित हुई धार्मिक समिति की बैठक में कार्तिक मास के पर्वों, अन्नकूट और दीपोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। वाल्मीकि जयंती और रविदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। 26 अक्टूबर को भव्य रूप से महर्षि वाल्मीकि जयंतीमनाई जाएगी। वाल्मीकि जयंती आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. निर्मला यादव को सौंपी गई है।गोपाष्टमी पर गोशाला के शुभारंभ की योजना है।इस गोशाला से रामलला के देशी गाय के शुद्ध दूध और खीर की व्यवस्था होगी।बताते चेले कि रामलला को खीर का भोग बेहद पसंद है। दीपोत्सव में एक लाख से ज्यादा दीप राम मंदिर परिसर में जलाने की योजना है।यह दीप अयोध्या के कुम्हारों के यहां के बने होंगे। राम मंदिर के खुलने और बंद होने के समय को लेकर विचार-विमर्श जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User