अर्शदीप सिंह बेंगलुरु टी-20 से पहले चोटिल:कंधे में चोट लगी, भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया, कल मुकाबला होगा
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और निर्णायक टी-20 मैच से पहले चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे में चोट लगी है। BCCI ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफार्म X पर जानकारी दी कि अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 36 साल के भुवनेश्ववर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया था। लेकिन, इस चोट की वजह से पहले ही उनकी टीम में वापसी हो गई है। 5वें टी-20 के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार। यह खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)