अष्टमी पर सांस्कृतिक और सम्मान समारोह:मिशन शक्ति के तहत 15 महिलाओं को किया सम्मानित, दुर्गा गीतों पर झूमे भक्त
कानपुर में ऑल इंडिया फिल्म एंड फेडरेशन एसोसिएशन के तत्वावधान में अष्टमी के अवसर पर जाजमऊ के तिवारीपुर प्रथम में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रज्ञा मिश्रा शामिल हुईं। समारोह के दौरान सानवी बिटिया की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, गायक गगन शुक्ला ने मां दुर्गा की स्तुति में मनमोहक गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मंच का संचालन भानू प्रकाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं के योगदान की सराहना की गई। समारोह के अंत में हजारों देवी भक्त मां दुर्गा के गीतों पर झूम उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के जरिए नवरात्रि की अष्टमी पर भक्ति, प्रतिभा और महिला सम्मान का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)