हमीरपुर में दशहरा मेले पर बदली गई यातायात व्यवस्था:भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, शाम 4 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन
हमीरपुर में मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में दशहरा मेला लगेगा। इसमें भारी संख्या में भीड़ के जुटने की उम्मीद है। इसके लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह रूट डायवर्जन मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार रात 2 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी। पुलिस कार्यालय तिराहा से वाहन अकिल, छंगा और पीएनबी बैंक तिराहा होते हुए जाएंगे। यमुना पुल से आने वाले वाहन चौरा देवी और कचहरी रोड होते हुए तहसील तिराहा से आगे बढ़ेंगे। मेले में आने वाले वाहनों की पार्किंग चौरा देवी ग्राउंड में होगी। पुलिस ने लोगों से तय जगह पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। यातायात संभालने के लिए मुख्य जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी मदद के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। यह नंबर 9410499333, 9140839677 और 9454403535 हैं। इमरजेंसी में यूपी-112 से मदद लेने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)