असम और यूपी के सीएम के आगमन की तैयारी तेज:तेलियाडीह में हेलीपैड तैयार, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां यशोदा देवी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का रविवार को बस्ती आने का संभावित कार्यक्रम है। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कप्तानगंज ब्लॉक के तेलियाडीह गांव में उनके हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। रविवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह दोपहर करीब एक बजे तेलियाडीह गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने हेलीपैड स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से आगमन के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही तेलियाडीह गांव में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी का नौ अक्टूबर को निधन हो गया था। उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल दोनों मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम संभावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)