असंसदीय भाषा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भाजपा में होता है:धर्मेंद्र यादव बोले- चुनाव आयोग भाजपा की दूसरी यूनिट बन चुका है
बदायूं में गुलड़िया कस्बे में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के यहां मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित PDA पंचायत में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्रवाई करें, क्योंकि पुलिस उनके नियंत्रण में है। भाजपा पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप धर्मेंद्र यादव ने कहा कि असंसदीय भाषा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा भाजपा में होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी टिप्पणी की। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल कार्रवाई के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सबसे ज्यादा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और प्रधानमंत्री भी ऐसा कर चुके हैं। चुनाव आयोग को भाजपा की दूसरी यूनिट बताया सपा सांसद ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे हमलों के खिलाफ समाजवादी पार्टी और पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट होकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा की दूसरी यूनिट बन चुका है। उनके मुताबिक, भाजपा के लोगों को संविधान और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़ी समिति से सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति को हटाए जाने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि संविधान को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के कामकाज का विरोध करता रहेगा और जनता से जुड़े मुद्दे उठाता रहेगा। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मारपीट की तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के खिलाफ आरोपों के सबूत होने का दावा भाजपा के खिलाफ राष्ट्रपति को सबूत देने के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि एक-एक आरोप के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से ही सबूत देने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चढ़ावे और चंदे की चोरी का मामला सामने आने से पहले ही समाजवादी पार्टी अयोध्या संसदीय सीट जीत चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। बदायूं की सभी छह सीटों पर जीत का दावा धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बदायूं की सभी छह सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। PDA पंचायत में सपा सांसद आदित्य यादव और आंवला सांसद नीरज मौर्य भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)