अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान, दीप प्रज्ज्वलन कर लिया संकल्प:डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया, सेवा और समर्पण का संदेश दिया
औरैया शहर के 50 बेड वाले जिला संयुक्त अस्पताल में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दीप जलाने का कार्यक्रम हुआ। इसमें अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने हिस्सा लिया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की मौजूदगी में अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों और हेल्थ वर्कर्स ने मिलकर दीपक जलाए। दीपकों की रोशनी से अस्पताल परिसर खुशनुमा हो गया। इस मौके पर पूर्व सीएमएस डॉ. मंजू सचान, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. शत्रुघ्न कुमार, डॉ. विनोद कुमार, फार्मासिस्ट अजय कटियार, शैलेंद्र कटियार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष कुमार, एएनएम रूबी, श्रीकांत और सत्यदेव समेत करीब 50 डॉक्टर, हेल्थ वर्कर्स और कर्मचारी मौजूद थे। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों और कर्मचारियों में आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। वहां मौजूद सभी लोगों ने अभियान के मकसद के हिसाब से अपनी भागीदारी पक्की करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)