संभल में 11 दिन बाद गणपति बप्पा को दी विदाई:अगले बरस जल्दी आ के जयकारे गूंजे, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Sep 25, 2026 - 09:55
0
संभल में 11 दिन बाद गणपति बप्पा को दी विदाई:अगले बरस जल्दी आ के जयकारे गूंजे, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
संभल में अनंत चतुर्दशी पर 11 दिवसीय श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव का समापन हो गया। पूरे जिले में 250 से ज्यादा पंडालों में भगवान गणेश की पूजा की गई और उन्हें भावुक विदाई दी गई। "गणपति बप्पा मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस जल्दी आ" के जयकारों से पंडाल गूंज उठे। गुरुवार-शुक्रवार की रात 12:30 बजे तक और गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक मंदिरों में गणपति बप्पा की पूजा चलती रही। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला ठेर के पांच मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। इनमें मढैया मंदिर, शिव मंदिर, महिला मंडल मंदिर, श्रीबनखंडन मंदिर और महमूद खां सराय का शिव मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा कोट पूर्वी में कोटेश्वर महादेव, रहीसों वाला मंदिर, श्रीरामचरित तुलसी मानस और आनंद बिहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी 11 वें दिन पूजा हुई.हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर और यमतीर्थ पर भी भगवान गणेश के पंडाल लगाए गए थे। हातिम सराय, शहजादी सराय, बेगम सराय, आलम सराय, दुर्गा कॉलोनी, बरेली सराय, सरायतरीन और हयातनगर के मंदिरों में भी गणपति पूजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालु 11 दिनों तक 'गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों के साथ उनकी सेवा में लगे रहे। रीना गोयल ने बताया कि उत्सव धूमधाम से मनाया गया, लेकिन गणपति बप्पा के बिछड़ने का दुख भी है। मीनाक्षी गर्ग ने कहा कि अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा का विसर्जन होगा। मंदिरों में श्रद्धालु भक्ति कर रहे हैं और बप्पा से घर में सुख-शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। निकिता गर्ग ने कहा कि 11 दिन के कार्यक्रम के बाद गणपति बप्पा को विदा करते समय लोग भावुक हैं। उन्होंने कहा कि संसार का नियम है जो आता है, वह जाता भी है, लेकिन भगवान हमें आशीर्वाद देकर जा रहे हैं। इस दौरान अंकुर गुप्ता, पारस अग्रवाल, पवन गर्ग, अनिकेत श्रीमाली, अमित कुमार, अशोक गर्ग, अर्चित गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरराज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, राजीव सक्सेना, अमरीश गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, विपिन कुमार, मनोज श्रीमाली और अमन कुमार बंटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User