ATM में मदद के बहाने कार्ड बदला:अलीगढ़ में बेटे के साथ गई मां के खाते से 33 हजार निकाले; पहले निकालकर दिए थे 10 हजार

Oct 04, 2026 - 18:53
0
ATM में मदद के बहाने कार्ड बदला:अलीगढ़ में बेटे के साथ गई मां के खाते से 33 हजार निकाले; पहले निकालकर दिए थे 10 हजार
देहलीगेट क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे मजदूर के साथ मदद के नाम पर ठगी हो गई। पीछे खड़े युवक ने पहले उसका पासवर्ड देख लिया, फिर एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर उसे थमा दिए। इसी दौरान चालाकी से कार्ड बदल दिया। बाद में उसी कार्ड से अलग-अलग एटीएम के जरिए उसकी मां के खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए गए। इंद्रानगर बाग निवासी जीतू कुमार के मुताबिक, 20 सितंबर की शाम करीब 4:59 बजे वह अपनी मां के बैंक खाते से रकम निकालने जलालपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम पर गया था। जीतू के पीछे खड़े युवक ने उसे एटीएम इस्तेमाल करने में मदद की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान उसने जीतू का पासवर्ड देख लिया। इसके बाद एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर जीतू को दे दिए। आरोप है कि रुपये निकालने के दौरान ही युवक ने चालाकी से जीतू का एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके स्थान पर दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। जीतू को उस समय कार्ड बदले जाने की भनक नहीं लगी। बाद में आरोपी ने उसके पास मौजूद बदले हुए कार्ड का इस्तेमाल किया और अलग-अलग एटीएम से जीतू की मां के खाते से कुल 33 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने के बाद जीतू को ठगी का पता चला। मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User