नेपाल से अलीगढ़ पहुंची 5 करोड़ की चरस:45 किलो माल के साथ बिहार-नेपाल के 4 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 करोड़
अलीगढ़ पुलिस ने नेपाल से भारत के रास्ते मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया। सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की टीम ने 45 किलोग्राम चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार चौरसिया, दीपक कुमार, अनवर आलम बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल के हैं। चौथा आरोपी सूरज कुमार शाह नेपाल के मोरंग जिले का नागरिक है। आरोपी नेपाल से चरस लाकर अलीगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। तस्करी में इस्तेमाल एक इनोवा कार भी जब्त की गई, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस इस नेटवर्क के पिछले कनेक्शन की भी जांच कर रही है। 13 सितंबर को जवां क्षेत्र में 16 किलो चरस बरामद हुई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)