ATM तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार:26 सितंबर को पैसे निकालने में नाकाम होने पर ATM और CCTV कैमरे तोड़े थे

Oct 05, 2026 - 08:39
0
ATM तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार:26 सितंबर को पैसे निकालने में नाकाम होने पर ATM और CCTV कैमरे तोड़े थे
बदायूं के सहसवान में SBI ATM तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस की शुरुआती भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना के बाद आरोपी को विक्षिप्त बताया गया था। घटना 26 सितंबर की है। सहसवान में SBI की मुख्य शाखा के बाहर लगे ATM से युवक ने पैसे निकालने का प्रयास किया था। पैसे नहीं निकलने पर उसने ATM तोड़ने की कोशिश की। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने वहां लगे CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया था। बैंक के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने सहसवान के मिर्धा टोला निवासी विक्रम भारती को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विक्रम ने ATM तोड़ने और CCTV कैमरे खराब करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिट्ठू बैग, प्लास, पेचकस, टेस्टर, छैनी, तार कटर और हथौड़ी समेत घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य औजार बरामद किए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User