लखनऊ में सामान्य रहेगा मौसम:तेज धूप निकलेगी, न्यूनतम व अधिकतम पारा बढ़ेगा
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। मानसून में 24 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक मानसून के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान कुल बरसात 849.3 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर रहा है। जून के महीने में लखनऊ में 18.5 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 90.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 80% कम बारिश दर्ज की गई। जुलाई के महीने में भी यही स्थिति बनी रही। इस दौरान 158.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 227.1 मिलीमीटर रहा। बरसात सामान्य से 30% कम रही। अगस्त के महीने में अच्छी बारिश दर्ज हुई। 330.6 मिलीमीटर बरसात पूरे महीने में हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 202 मिलीमीटर रहा है। इस दौरान सामान्य से 64% फीसदी अधिक बरसात हुई। सितंबर के महीने में रिकॉर्ड सीजन में सबसे अधिक पानी बरसा। पूरे महीने में 342.1 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 163.9 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य की तुलना में 109% अधिक रहा। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में एल-नीनो के मजबूत होने के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, अक्टूबर के महीने में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)