औरैया-दिबियापुर में 60 फीट के रावण का दहन:दशहरे पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Oct 19, 2026 - 17:44
0
औरैया-दिबियापुर में 60 फीट के रावण का दहन:दशहरे पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
औरैया और दिबियापुर के साथ पूरे जिले में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। औरैया और दिबियापुर में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। औरैया जिला मुख्यालय पर पुरानी नुमाइश मैदान में रावण दहन होगा। पुलिस ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। दिबियापुर में पानी की टंकी के पास नुमाइश मैदान में रावण दहन होगा। यहां रामलीला मेले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के शामिल होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली है। औरैया में सुभाष चौक से जेसीज चौराहे तक बड़े और चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। दिबियापुर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User