रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत:लखनऊ में छत पर टहलते समय नीचे गिरे, दिल्ली से भतीजे को लेने आए थे
लखनऊ के सरोजनीनगर में साई स्टेडियम हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर एक रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वह दिल्ली से अपने भतीजे को दशहरा की छुट्टी पर लेने आए थे। मृतक राजेंद्र सिंह (62) रोहिणी, दिल्ली के रहने वाले थे। रविवार को वह हॉस्टल की छत पर टहलते हुए बाउंड्री वॉल पर बैठ गए। तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को कृष्णा नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। राजेंद्र सिंह पुलिस विभाग से रिटायर्ड थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटा नितिन और बेटी नीतिका हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)