औरैया में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाई:घर में मिला शव, परिजनों ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने की बात कही
औरैया में याकूबपुर के सहेमपुर गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे 17 वर्षीय किशोरी शिल्पी की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने की बात कही शिल्पी, सहेमपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। हालांकि, उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना मिलने पर याकूबपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजन गहरे सदमे में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)