महराजगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब:शारदीय नवरात्रि की आरती में उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन महराजगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम की आरती के दौरान सैकड़ों भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती में भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी करते रहे, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)