औरैया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन:राज्यसभा सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया

Sep 25, 2026 - 16:41
0
औरैया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन:राज्यसभा सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया
औरैया के याकूबपुर गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने की। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित खानपान के प्रति जागरूक करना था। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान गीता शाक्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई। इसके साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया। स्थानीय खाद्य सामग्री से तैयार पकवानों की प्रदर्शनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक पकवानों की प्रदर्शनी लगाई। ग्रामीणों को बताया गया कि कम खर्च में घर पर ही संतुलित और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। महिलाओं को बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने की जानकारी दी गई। किशोरियों के पोषण पर भी दिया जोर गीता शाक्य ने कहा कि स्वस्थ परिवार और समाज की नींव बेहतर पोषण और स्वास्थ्य से बनती है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी उम्र के अनुसार संतुलित आहार जरूरी है। उन्होंने किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की पोषण, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों के नियमित वजन और स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन के बारे में भी जागरूक किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी और खंड विकास अधिकारी सहार मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, किशोरियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User