तेंदुआ 10 फुट ऊंची दीवार फांदकर छत पर पहुंचा, CCTV:लखीमपुर में ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की, 4 दिन पहले मिस्त्री पर किया था हमला
बिजुआ के भीरा वन रेंज की ग्राम पंचायत जगदेवपुर के नानक फार्म में तेंदुए का डर बढ़ गया है। गुरुवार रात एक तेंदुआ करीब 10 फुट ऊंची दीवार फांदकर दो मंजिला घर की छत पर पहुंच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह घटना जरनैल सिंह के फार्म हाउस में हुई। तेंदुआ 8 से 10 फुट ऊंची दीवार लांघकर अंदर घुसा और सीधे दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया। कुछ देर चहलकदमी करने के बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। 4 दिन पहले मिस्त्री पर किया था हमला ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले एक महीने से लगातार इलाके में दिख रहा है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी भीरा को शिकायत पत्र देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। जगदेवपुर की ग्राम प्रशासक अंजुम निशा ने अपने पत्र में बताया था कि 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:20 बजे जौरा सिंह के फार्म के पास गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने भीरा से घर जा रहे एक मिस्त्री पर हमला किया था। हालांकि, गन्ने के खेत के किनारे लगे तारों की वजह से मिस्त्री बच गए थे। इसके अलावा, तेंदुए ने सर्वजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह के घर से दो बकरियां और चार कुत्तों को मारकर खा लिया था। अमोलक सिंह पुत्र जोगा के घर के आंगन से भी एक कुत्ते को मारकर खा गया था। वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग ग्रामीण गौरव सिंह, जरनैल सिंह, रविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, तीर्था सिंह, बलवीर सिंह और कुलवंत सिंह समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में जल्द से जल्द पिंजरा लगवाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और निगरानी बढ़ाने को कहा है। विभाग ने पिंजरा लगाने के लिए पत्र भेजा है और मंजूरी मिलते ही जल्द पिंजरा लगाने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)